बड़े बदनाम है हम हो गए तेरे नाम को किताब पे उतार कर , और तुम हो कि आज भी मुह फेर के बैठे हो ,
Saturday, February 14, 2015
है शुक्रिया जो हाथ मेरा थाम लिया... Happy Valentine's Day
Tuesday, February 10, 2015
Happy Teddy Day !!! तेरी यादों का खिलौना ...
तेरी यादों का खिलौना,दिल से लगाये बैठे हैं...
कभी मन को तो,कभी दिल को समझाए बैठे हैं...
ये जो आईना है तेरी तस्वीर दिखाता झूठी मूठी सी...
बंद आँखों में हम,उस अक़्स को समाये बैठे हैं...
एक खिलौना दिल है मेरा ... मन करे तो थोडा खेल लो इस से...
एक खिलौना ये आँखें मेरी ...जो मन करे तुम देख लो इन ने...
एक नुमाइश मेरा इश्क़ है...बड़ी बाज़ार है खिलौनों की इनमें...
दो मुस्कराहट अपनी रखो...जो मन करे तुम खेल लो इन में...
मिन्नतें क़ुबूल हो जाए खिलौनों की..ये आस लगाये बैठे हैं...
तेरी यादों का खिलौना,दिल से लगाये बैठे हैं...
कभी मन को तो,कभी दिल को समझाए बैठे हैं...
शशि'दिल से...
Monday, February 9, 2015
Happy Chocolate Day !!!
यूँ दिल दबा के बैठे हो....कि आओ कुछ मीठा हो जाए...
क्यों ग़म बसा के बैठे हो..कि आओ कुछ मीठा हो जाए...
तेरी मुस्कुराहटें है अब खोजते हम,कुछ पुरानी सी तस्वीरों में...
कि जब साथ थे तो कैसे देखा था,एक ख़्वाब हाथों की लकीरों में...
चाँद से मुखड़े को क्यों झुका के बैठे हो...कि आओ कुछ मीठा हो जाए..
याद है वो एक chocolate ही थी,जो तुझे मेरे साथ लेके आई थी...
वो एक chocolate थी जो रिश्तों में मीठास लेके आई थी...
प्यारे से इन होंठों पे बुझी शाम लेके जो बैठे हो..कि आओ कुछ मीठा हो जाए...
कि मेरी जान आओ...कुछ मीठा हो जाए..
Happy Chocolate Day
इन पन्नो पे
वो कहते हैं कि कैसे लिख लेते हो तुम बातें दिल की इन पन्नो पे.... मैं कह देता हूँ कि बस जी लेता हूं मैं बातें दिल की इन पन्...
